भागलपुर : मायागंज अस्पताल को मिले 78 जूनियर रेजीडेंट

भागलपुर। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मायागंज अस्पताल) को 78 जूनियर रेजीडेंट मिले। इनमें से 31 जूनियर रेजीडेंट ने मंगलवार को योगदान दे भी दिया। स्वास्थ्य विभाग की विशेष कार्य पदाधिकारी रेणु कुमारी द्वारा सोमवार को जारी सूची में मायागंज अस्पताल को एक साल के लिए 78 जूनियर रेजीडेंट मिले।

मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. हेमशंकर शर्मा ने बताया कि सोमवार को ही अस्पताल में कार्यरत 27 जूनियर रेजीडेंट की कार्यावधि समाप्त हो गई तो वहीं इनकी जगह 78 नए जूनियर रेजीडेंट मिले। इनमें से मंगलवार को 31 जूनियर रेजीडेंट ने ज्वाइन भी कर लिया। इनकी तैनाती एक से दो दिन में अस्पताल के विभिन्न विभागों में कर दी जाएगी। इससे मरीजों के इलाज में सहूलियत होगी।

सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पूरी तरह शुरू होगा अधीक्षक

मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. हेमशंकर शर्मा ने बताया कि सोमवार को जितने जूनियर रेजीडेंट गंवाये थे, उससे कहीं ज्यादा जूनियर रेजीडेंट ने मंगलवार को ही योगदान दे दिया। अब बचे 47 जूनियर रेजीडेंट ने होली तक योगदान दे दिया तो होली के बाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को पूरी तरह से चालू करा दिया जाएगा। अब ओपीडी के साथ-साथ इंडोर सेवा भी शुरू होगी। क्योंकि सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजिस्ट व प्लास्टिक सर्जन ज्यादा हैं तो वहीं एक-एक कॉर्डियोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट भी हैं। ऐसे में इनडोर से लेकर ओपीडी सेवाओं को चलाया जा सकेगा।

  • Related Posts

    दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा करने वाली ‘खुशबू’ की संदिग्ध मौत! भागलपुर में घर के अंदर फंदे से लटका मिला महिला जवान का शव; छुट्टी पर आई थी जांबाज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *