विधानसभा के बाहर भाकपा माले का जोरदार प्रदर्शन, सरकार से की यह मांग

बिहार विधान मंडल के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। सातवें दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी दलों ने विधानसभा के बाहर सरकार को घेरने की कोशिश की है। भाकपा माले के सदस्यों ने सदन के बाहर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और पूरी मजबूती से अपनी बात सरकार के समझ रखने की कोशिश की है।

दरअसल, विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए रणनीति तय की है। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान विपक्षी दल विधानसभा और विधान परिषद में सरकार को ऊपर हमलावर बने हुए हैं और विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। दो दिनों की छुट्टी के बाद आज फिर से दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने वाली है।

आज दो दिनों के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाकपा माले के सदस्यों ने हाथों में पोस्टर लेकर अपनी मांगों के समर्थन में सदन के बाहर नारेबाजी की। उनकी मांग थी कि 2013 के कानून के मुताबिक पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए, बटाइदारों को केसीसी के साथ साथ तमाम तरह की सुविधाएं दी जाएं, एमएसपी पर किसानों की फसल खरीदी जाए और सभी सड़क परियोजनाओं में बाजार रेट का चार गुणा मुआवजा सरकार दे।

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *