बिहार के दो IPS अधिकारियों का तबादला, राजीव रंजन बनाए गए पटना के SP लॉ एंड ऑर्डर

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले तबादलों का दौर जारी है। इसी कड़ी में सरकार ने दो और आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

दरअसल, बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में सरकार के स्तर पर विभिन्न विभागों में अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है। सरकार ने दो वरीए आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेवारी सैंपी है। सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन जो कि गृह रक्षा वाहिनी के समादेष्टा को नई जिम्मेवारी सौंपी है। उन्हें पटना का लॉ एंड ऑर्डर एसपी बनाया गया है।

वहीं भारतीय पुलिस सेवा के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी विशाल शर्मा को अपर निदेशक सह सहायक राज्य अग्निशमन पदाधिकारी के पद पर तैनात किया है। वह पहले सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण) के पद पर तैनात थे।

बिहार के दो IPS अधिकारियों का तबादला, राजीव रंजन बनाए गए पटना के SP लॉ एंड ऑर्डर

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *