सूबे के हित में नहीं है बजट, हवा हवाई बातें की गईं : तेजस्वी यादव

पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार बजट पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह बजट बिहार के हित के लिए नहीं है। बिहार में राजस्व प्राप्त हो नहीं रहा है, यह हवा-हवाई बजट है। इन्हें सरकार बचाने की चिंता है और हमें बिहार की चिंता है।

सोमवार को बजट पेश किए जाने के बाद विधानसभा परिसर में मीडिया से तेजस्वी ने कहा कि पुरानी बातें कही जा रही है, जिससे बिहार की जनता को कोई फर्क नहीं पड़ता। न कारखाने की बात हुई और न ही पलायन रोकने की बात हुई। बिहार को केंद्र सरकार ने ठगा है और अब राज्य सरकार भी खोखला बजट लेकर आई है। किसानों के लिए मुफ्त बिजली की व्यवस्था नहीं की गई। महिलाओं को आर्थिक मदद नहीं दी गई है। साक्षरता, किसानों की आय बढ़ाने तथा प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने की बात नहीं की गयी है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *