पटना एयरपोर्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट, पैसेंजर्स को फिलहाल नहीं मिलेगी रहत

यदि आप पटना एअरपोर्ट जाने की योजना बना रहे हैं या आपकी फ्लाईट है तो फिर आप घर से थोडा पहलें निकलने का प्लान तैयार कर लें। अब आप भी शायद यह सोच रहे हो की हम आपको ऐसी बातें क्यों बता रहे हैं तो उसके लिए आपको यह खबर पढ़ना काफी जरूरी है। तो चालिए जानते हैं की क्या है पूरी वजह जिसको लेकर हम आपको घर से पहले निकलने बोल रहे हैं।
दरअसल, पटना के जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर एक नया और बड़ा अपडेट आया है।  यह नया अपडेट पटनावासियों और पटना एयरपोर्ट से आवाजाही करने वाले पैसेंजर को थोड़ा निराश कर सकता है। इसकी वजह यह है कि पटना एयरपोर्ट के एक्‍सपेंशन वर्क से जुड़ी एजेंसीज ने मान लिया है कि टर्मिनल कंस्‍ट्रक्‍शन वर्क को पूरा होने में समय लग सकता है। लिहाजा, पटना एयरपोर्ट से आवाजाही करने वाले पैसेंजर्स को आने वाले अगले कुछ महीनों तक पुराने टर्मिनल से ही आवागमन करना होगा।

जानकारी हो कि, करीब 1400 करोड़ रुपए की लागत से पटना एयरपोर्ट के एक्‍सपेंशन और मेकओवर का काम किया जा रहा है। मौजूदा प्‍लान के तहत, पटना एयरपोर्ट पर टर्मिनल बिल्डिंग का विस्‍तार के साथ एयर ट्रैफिक सर्विस बिल्डिंग का निर्माण भी किया जाना था। इसके अलावा, एयरसाइड पर समानांतर ट्रैक्‍सी ट्रैक, कार्गो कॉम्‍पलेक्‍स, पार्किंग बिल्डिंग और जी प्‍लस वन बिल्डिंग का निर्माण किया जाना थ।

एयरपोर्ट एथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के चेयरमैन विपिन कुमार ने पटना एयरपोर्ट का दौरा करने के बाद भरोसा दिलाया था कि टर्मिनल एक्‍सपेंशन, मेकओवर सहित अन्‍य सभी काम जनवरी 2025 तक पूरा हो जाएंगे। लेकिन अब जो अपडेट सामने आए हैं उसके मुताबिक इस से अभी थोडा समय लग सकता है।

इधर, पटना एयरपोर्ट की प्‍लानिंग से जुड़े सीनियर एएआई ऑफिसर की मानें अनुसार, मौजूदा पटना एयरपोर्ट में प्रस्‍ताविक प्‍लान का करीब 90 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है।  बाकी बचे काम को भी जल्‍द पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन कुछ दिनों तक लोगों को फिलहाल समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *