भागलपुर : खरीक में सड़क हादसा, बारात जा रहे खगड़िया के दो युवकों की मौत

भागलपुर। खरीक थानान्तर्गत बगड़ी के समीप लगदाहा एनएच-31 पर गुरुवार की देर रात करीब साढ़े बारह बजे सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर खगड़िया से सैदपुर, नवगछिया बारात में शामिल होने के लिए आ रहे थे। इस बीच वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

सूचना पर खरीक पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पीएचसी भेजा। दुर्घटना के शिकार तीनों युवक चांदपुर गोगरी, जिला खगड़िया के थे। 26 वर्षीय बिट्टू कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि 25 वर्षीय रोशन कुमार की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। 22 वर्षीय अंदू कुमारगंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया गया। खरीक थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों का शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    पटना में पुलिस और बदमाशों के बीच ‘एनकाउंटर’! छपरा के अपराधी के पैर में लगी गोली; 1200 कारतूसों का जखीरा देख पुलिस भी दंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    जदयू दफ्तर में ‘निशांत’ की धमक! सदस्यता के चौथे दिन ही संभाला मोर्चा; कार्यकर्ताओं से बोले- “युवाओं को जोड़ो, पिता के काम को घर-घर पहुंचाओ”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *