मार्च 2025 से बदलेगा राशन वितरण का अनुपात, अब मिलेगा ज्यादा चावल

पटना: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत आने वाले लाभुकों के लिए मार्च 2025 से खाद्यान्न वितरण प्रणाली में बदलाव किया जाएगा। अब तक खाद्यान्न का वितरण 2:3 के अनुपात (गेहूं:चावल) में हो रहा था, लेकिन मार्च 2025 के वितरण चक्र से यह अनुपात बदलकर 1:4 (गेहूं:चावल) कर दिया जाएगा।

क्या होगा नया वितरण अनुपात?

अन्त्योदय अन्न योजना (AAY) के लाभुकों को

  • पहले: 35 किलोग्राम खाद्यान्न (14 किलोग्राम गेहूं, 21 किलोग्राम चावल)
  • अब: 35 किलोग्राम खाद्यान्न (07 किलोग्राम गेहूं, 28 किलोग्राम चावल)

पूर्विकताप्राप्त गृहस्थी (PHH) लाभुकों को

  • पहले: 05 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति व्यक्ति (02 किलोग्राम गेहूं, 03 किलोग्राम चावल)
  • अब: 05 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति व्यक्ति (01 किलोग्राम गेहूं, 04 किलोग्राम चावल)

क्यों किया गया बदलाव?

भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के निर्देशानुसार, खाद्यान्न की मात्रा के वितरण में यह परिवर्तन किया गया है। राज्य सरकार ने इस पर विचार करते हुए नया अनुपात लागू करने का फैसला किया है, जो मार्च 2025 से प्रभावी होगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आने वाले सभी पात्र लाभुकों को बदले हुए अनुपात में ही राशन वितरित किया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *