केंद्र सरकार पर भड़के मनोज झा, कहा – लूडो खेलने की कोशिश ना करें…नहीं होंगे कामयाब

आरजेडी सांसद मनोज झा ने गुरुवार को विशेष सत्र को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि धानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह झूठ-मूठ का आप लूडो खेलने की कोशिश कर रहे हैं, इसमें आप कामयाब नहीं होंगे।

दरअसल केंद्र सरकार ने संसद भवन में 18 से 22 सितंबर तक 5 दिनों के लिए विशेष सत्र बुलाया है। इसी को लेकर मनोज झा बोल रहे थे क्योंकि सत्र में क्या एजेंडा होगा इसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। मनोज झा ने आगे कहा कि मैं तो सीधे कहता हूं कि यह सामान्य सत्र नहीं है, विशेष सत्र है और आज तक जब भी विशेष सत्र को बुलाया गया था तो लोगों को पता होता था कि क्यों बुलाना पड़ा।

मनोज झा ने कहा कि मैं यह भी जानता हूं कि प्रहलाद जोशी को भी नहीं पता है कि इस सत्र को क्यों बुलाया गया है। पीयूष गोयल को भी नहीं पता है।

उन्होंने आगे बताया कि विशेष सत्र के बारे में सिर्फ दो ही लोग जान रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, बाकी किसी को नहीं पता है कि इस सत्र को क्यों बुलाया गया है, इसलिए यह झूठ-मूठ का आप लूडो खेलने की कोशिश कर रहे हैं, इसमें आप कामयाब नहीं होंगे। आप संसदीय परंपराओं का एक तरह से कत्ल कर रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *