बिहार में पहली बार सेपक टाकरा वर्ल्ड कप, CM ने किया ”लोगो” और ”शुभंकर” का अनावरण

बिहार पहली बार सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी करने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित कार्यक्रम में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लोगो और शुभंकर का अनावरण किया। यह अनावरण आधुनिक थ्री डी होलोग्राम प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया, जो बिहार में पहली बार इस्तेमाल किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 बिहार के लिए गौरव का क्षण है। यह आयोजन 20 से 25 मार्च 2025 तक पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में होगा, जिसमें 25 से अधिक देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस खेल का ‘लोगो’ बिहार की समृद्ध संस्कृति, खेल भावना और भविष्य की ऊर्जा को दर्शाता है, जबकि ‘शुभंकर’ राज्य की शक्ति और गौरव का प्रतीक है।

राष्ट्रीय खेलों में बिहार का शानदार प्रदर्शन, 12 पदक जीते

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले बिहार के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। हाल ही में उत्तराखंड में आयोजित इन खेलों में बिहार ने 1 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदक सहित कुल 12 पदक जीते।

PunjabKesari

बिहार के खिलाड़ियों ने लॉन बॉल्स में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि तीरंदाजी, वुशू, तलवारबाजी, योगा और रग्बी में शानदार प्रदर्शन कर कई रजत और कांस्य पदक जीते। मुख्यमंत्री ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि बिहार के खिलाड़ी लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं और सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग दे रही है।

खेल और युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने पर जोर

इस अवसर पर सेपक टाकरा और खेलो इंडिया यूथ गेम्स पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को सामान्य प्रशासन एवं खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने हरित पौधा भेंट किया, जबकि इंडियन सेपक टाकरा फेडरेशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह दहिया ने प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

इन प्रमुख हस्तियों ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में खेत से मोटर चोरी, किसान का आरोप— थाना सिर्फ 2 किलोमीटर दूर, फिर भी 3 घंटे तक नहीं पहुंची पुलिस

    Share Add as a preferred…

    सुल्तानगंज में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन का शुभारंभ, किसानों को योजनाओं की दी गई जानकारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *