नीतीश कैबिनेट का विस्तार…किन ‘जातियों’ को खुश करने की है रणनीति,जानें…

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारी जोरों पर है। आनन-फानन में कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है. आज शाम चार बजे राजभवन में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा गया है. विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जाति का पासा फेका है. अति पिछड़ी जातियों से लेकर अगड़ी जाति पर फोकस किया जा रहा है.

भाजपा कोटे से जिन लोगों को मंत्री बनाया जा रहा है, उनमें राजपूत,भूमिहार,वैश्य अति पिछड़ी जाति से आने वाले नेता हैं. रीगा से विधायक मोतीलाल प्रसाद को मंत्री बनाया जा रहा है. ये तेली जाति से आते हैं. वहीं सिकटी से भाजपा विधायक विजय मंडल भी मंत्री बनेंगे. ये अति पिछड़ी जाति में कैवर्थ जाति से ताल्लुक रखते हैं. भाजपा कोटे से राजपूत जाति से आने वाले राजू सिंह भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. राजू सिंह साहेबगंज से भाजपा के विधायक हैं. जाले से भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा भी मंत्री बनाये जा रहे हैं. ये भूमिहार जाति से आते हैं.अमनौर से भाजपा विधायक कृष्ण कुमार मंटू  भी मंत्री बन रहे हैं. ये पिछड़ी जाति (कुर्मी) से आते हैं. दरभंगा से भाजपा विधायक संजय सरावगी भी मंत्री बन रहे हैं. ये वैश्य जाति से आते हैं. बिहार शरीफ से विधायक सुनील कुमार मंत्री बन रहे हैं. ये कुशवाहा जाति से आते हैं

शपथ ग्रहण से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल का इस्तीफा हो गया है. बता दें, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 25 फरवरी को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. इसके बाद बिहार भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए थे.

  • Related Posts

    शिवहर में रसोई गैस की किल्लत पर उपभोक्ताओं का हंगामा, एजेंसी पर ब्लैक में सिलेंडर बेचने का आरोप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    समृद्धि यात्रा के दौरान सिंहेश्वर मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *