कांग्रेस -राजद ने बिहार को बर्बाद किया:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस-राजद ने बिहार को बर्बाद किया। सोमवार को एक दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में भागलपुर आए प्रधानमंत्री के निशाने पर विपक्षी दल रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-राजद के लंबे कुशासन ने बिहार को बदनाम किया। लेकिन, अब विकसित भारत में बिहार का वही स्थान होगा, जो प्राचीन समृद्ध भारत में पाटलिपुत्र का था। इसके लिए हम सभी मिलकर निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वोदय से ही विकसित भारत का उदय होगा। बिहार पूर्वी भारत का सबसे अहम स्तंभ है। हवाई अड्डा मैदान से देश के 9.80 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करने के बाद प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित किया। कई विकास योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन के अलावा नई योजनाओं का एलान भी किया। कहा कि नालंदा की तरह विक्रमशिला विश्वविद्यालय का भी समृद्ध इतिहास रहा है। यहां भी जल्द केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण शुरू होगा।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस के राज में जितना कृषि का कुल बजट था, उससे कई गुनी ज्यादा राशि किसानों के खाते में एनडीए सरकार ने भेज दी है। 3 लाख 70 हजार करोड़ रुपये सम्मान निधि के रूप में अब तक मिले हैं। कोई बिचौलिया या कटौती कंपनी नहीं है। दिल्ली से एक रुपया चलता है तो लाभुकों को सौ पैसे मिलते हैं। पहले छोटे किसानों का हक बिचौलिये हड़प लेते थे। ये मोदी है, ये नीतीश जी हैं, जो किसानों का हक किसी को खाने नहीं देंगे।

  • Related Posts

    भागलपुर में एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी; प्रशासन बोला – घबराने की जरूरत नहीं

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिजली बिल बकायेदारों की अब खैर नहीं! ऊर्जा सचिव का सख्त आदेश— “लिस्ट अपडेट करो और एक्शन लो”; 31 मार्च तक 200 करोड़ का मेगा टारगेट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *