भागलपुर नगर निगम को मिले 22.89 करोड़ रुपये

पटना। राज्य के 18 नगर निगमों को 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर अनुदान के रूप में 293 करोड़ दिए गए हैं। यह राशि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पेयजल, वर्षा जल संचयन के उपायों पर खर्च होगी।

नगर विकास विभाग ने इन नगर निगमों को राशि आवंटित कर दिए हैं। इसमें पटना को छोड़ राज्य के बाकी नगर निगम शामिल हैं। सबसे अधिक 27.27 करोड़ गया नगर निगम को मिले हैं। इसके साथ ही भागलपुर को 22.89 करोड़, मुजफ्फरपुर को 20.37 करोड़ और बिहारशरीफ को 19.58 करोड़ दिये गये हैं। अन्य नगर निगमों में दरभंगा को 16.88 करोड़, पूर्णिया को 17.39 करोड़, सासाराम को 17.37 करोड़, समस्तीपुर को 16.72 करोड़, आरा को 15.15 करोड़ आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा बेगूसराय को 14.95 करोड़, बेतिया को 14 करोड़, कटिहार को 13.90 करोड़, मोतिहारी को 13.72 करोड़, मुंगेर को 12.22 करोड़, छपरा को 11.60 करोड़ और मधुबनी को करीब 10 करोड़ मिले हैं।

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *