प्रधानमंत्री मोदी आज भागलपुर में किसानों को देंगे सम्मान निधि

भागलपुर। वर्ष 2019 की 24 फरवरी को शुरू हुई किसान सम्मान निधि योजना की छठी वर्षगांठ मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान को चुना है। सोमवार को यहीं से देशभर के 9.80 करोड़ किसानों के खाते में 19वीं किस्त की रकम जारी की जाएगी। 22 हजार करोड़ देशभर के किसानों के खाते में जाएंगे। लाभुकों में 76 लाख किसान बिहार के होंगे।

मोदी की तीसरी पारी में यह दूसरा मौका है जब बिहार में प्रधानमंत्री का राष्ट्रीय कार्यक्रम हो रहा है। नवंबर, 2024 में पीएम ने जमुई की धरती से अनुसूचित जनजाति मंत्रालय के मंच से सौगातों की बरसात की थी। मौका था भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती का। तीन महीने बाद भागलपुर में कृषि मंत्रालय के मंच से बिहार को कृषि हब बनाने से जुड़ी घोषणाएं होंगी।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को भागलपुर पहुंच गए। सारी तैयारियों का खुद से मुआयना किया। बताया गया कि पीएम मंच से लाभुकों के खाते में राशि भेजेंगे। मंच पर लगी स्क्रीन से कुछ किसानों से वे बात भी करेंगे। संभावना है कि बिहार में सिल्क, जूट, मखाना आधारित उद्योग की घोषणा करें। भागलपुर को करीब पांच हजार करोड़ के नये प्रोजेक्ट को मंजूरी की उम्मीद है। बरौनी डेयरी संयंत्र का उद्घाटन, मोतिहारी में गोकुल मिशन के क्षेत्रीय उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ, किसान उत्पादक संगठन का उद्घाटन भी होना है।

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *