हवाला रैकेट का भंडाफोड़… छापेमारी में मिले नोटों के बंडल, पैसे गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन!

बिहार के गया में पुलिस ने हवाला कारोबारी के यहां छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान एक करोड़ से ज्यादा की राशि बरामद हुई। पुलिस को कैश गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी। पुलिस ने हवाला कारोबारी को अरेस्ट कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के पिपरपाती मोहल्ले में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और हवाला कारोबारी सुनील शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने 1 करोड़ 6 लाख 28 हजार 900 रुपये बरामद किए। यह रकम राजस्थान के सुनील शर्मा के पास से बरामद की गई, जो यहां किराए के मकान में रहकर हवाला का अवैध कारोबार चला रहा था।

इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि पुलिस को जब इस हवाला नेटवर्क की सूचना मिली तो तत्काल एक टीम गठित कर कार्रवाई की गई। इस छापेमारी के दौरान पुलिस को नोटों के कई बंडल मिले, जिन्हें गिनने के लिए नोट काउंटिंग मशीन मंगानी पड़ी। सबसे बड़ी बात यह है किइतनी रकम देखकर पुलिस भी चौंक गई। अब गिरफ्तार आरोपी सुनील शर्मा से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस अवैध लेन-देन से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

इधर, पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि हवाला के जरिए यह पैसा बिहार से दूसरे राज्यों तक भेजा जा रहा था। ऐसे में हवाला के इस गोरखधंधे में कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह पैसा किस उद्देश्य से लाया गया था और इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था।

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर सड़क हादसा, साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक; पति-पत्नी गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    सजौर बाजार में दुकान लगाने को लेकर विवाद, झड़प के बीच बुजुर्ग की मौत से इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *