“तूने मुझे पागल क्यों बोला रूक तेरी…” दिल्ली मेट्रो में कपल से इस बात पर भिड़ गई आंटी; वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो आए दिन किसी न किसी वीडियो की वजह से चर्चा में रहता है। DMRC लगातार लोगों को चेतावनी देता रहता हैं इसके बावजूद मेट्रो में ये बवाल, लड़ाई-झगड़े कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। आपने भी ऐसे कई वायरल वीडियो देखे होंगे जिनमें लोग नाचते, लड़ाई-झगड़े करते हुए दिख जाएगें। हद तो तब हो गई जब मेट्रो में कई बार तो कपल रोमांस करते हुए दिखे। मेट्रो में सीट को लेकर भी झगड़े देखने को आए दिन मिल ही जाते हैं, ऐसा ही एक मामला फिर से सामने आया है, जिसमें एक महिला लड़की व लड़के से भिड़ती दिख रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

महिला और लड़का-लड़की से बहस

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और लड़का-लड़की से बहस करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला लड़की को धक्का दे देती है जिसके बाद साथ में खड़ा लड़का महिला से बहस करने लगता है। महिला बार-बार कह रही कि पागल क्यों बोला? जबकि लड़का कहता है कि मैंने आपको पागल नहीं बोला बल्कि इसको (लड़की) को बोला। फिर भी महिला नहीं मान रही है और थोड़ी देर बाद कहती है कि इसको पागल क्यों बोला?

https://www.instagram.com/reel/Cw2cNFVyzPI/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो में दिख रहा कि महिला यहीं नहीं रूकती बल्कि वो लड़की से कहती है कि तू अपने मां-बाप को बेवकूफ बनाकर अपने ब्वायफ्रेंड के साथ घूम रही। इस पर लड़का कहता है कि आपको कैसे पता हम कपल हैं? फिर महिला कहती है कि मुझे कोई मतलब नहीं तुम ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड हो या भाई-बहन… मुझे सीट चाहिए। मैंने किराए के पूरे पैसे दिए हैं। मैं क्यों शिफ्ट होंऊ।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि ये वीडियो इंस्टाग्राम पर ghrakekalesh नाम के यूजर ने शेयर किया है, साथ ही में नीचे पूरा मामला भी बताया है। यूजर के मुताबिक, लड़का लड़की शांति से अपनी सीट पर बैठे होते हैं कि तभी महिला आती है और साइड में घिसकने को कहती है, लड़की उठने ही जा रही होती है कि लड़का उसे (लड़की) को रोक देता है और लड़की को पागल कहकर कहता है कि बगल में काफी जगह है। महिला को लगता है कि लड़के ने उसे पागल कहा है, और सुनते ही महिला का पारा चढ़ जाता है और वो दोनों से बहस करने लगती है। बहस के दौरान ही महिला लड़की को धक्का भी दे देती है।

  • ये भी पढ़े..

    “बुलडोजर चलते ही मची अफरा-तफरी! कैमूर के रामगढ़ बाजार में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप”

    Share Add as a preferred…

    “20 हजार रुपये देकर इलाज कराया, अब मरीज ही लापता”… मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड के बाद परिवार का दर्दनाक इंतजार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *