महाशिवरात्रि पर दिखेगा मोनालिसा का जलवा, मधानी महोत्सव में करेंगी स्टेज शो

नेपाल के सीमावर्ती शहर मौलापुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले मधानी महोत्सव 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। यह ऐतिहासिक आयोजन हर साल भारत और नेपाल के श्रद्धालुओं को एक साथ जोड़ता है। इस बार महोत्सव में मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए कई बड़े कलाकारों को बुलाया गया है। इस आयोजन में अपनी नीली आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा भी शामिल होने वाली हैं। उनके साथ चर्चित फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के निर्देशक सनोज मिश्रा भी मौलापुर पहुंचने वाले हैं। 26 फरवरी को आयोजित इस महोत्सव में मोनालिसा एक स्टेज शो करने वाली हैं, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा।

मधानी महोत्सव में जुटेंगे लाखों श्रद्धालु और बड़े सितारे

सांसद प्रभु साह के अनुसार, मधानी महोत्सव हर साल भव्य रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें भारत और नेपाल से करीब 50 लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल होते हैं। यह आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहां महादेव के भक्त पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करते हैं। इस वर्ष महोत्सव की भव्यता को और बढ़ाने के लिए भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार सांसद रवि किशन, प्रसिद्ध गायक रितेश पांडेय, मोनालिसा और निर्देशक सनोज मिश्रा के अलावा कई क्षेत्रीय सोशल मीडिया स्टार्स को भी आमंत्रित किया गया है।

मौलापुर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा, बनारस से आएंगे पुजारी

नेपाल के रौतहट जिले के मौलापुर नगर पालिका में स्थित प्राचीन महादेव मंदिर इस महाशिवरात्रि पर विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह मंदिर धार्मिक और ऐतिहासिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है और हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मधानी महोत्सव 2025 सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि नेपाल और भारत के सांस्कृतिक संबंधों का भी प्रतीक है। हर साल इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कलाकार और पर्यटक शामिल होते हैं, जिससे इस सीमावर्ती क्षेत्र को आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से भी बढ़ावा मिलता है।

  • Related Posts

    नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कल्याण बिगहा में नाराजगी, गांव में सन्नाटा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पप्पू यादव का हमला, बोले– जनादेश का अपमान होगा अगर राज्यसभा गए नीतीश कुमार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *