नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत, CM Yogi ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ (New Delhi Railway Station stampede) में लोगों की मौत होने पर रविवार को गहरा दुख प्रकट किया। सीएम योगी ने हादसे में हुई जनहानि को अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक बताया है।

सीएम योगी ने किया पोस्ट 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

  • ये भी पढ़े..

    पटना में कथित सेक्स रैकेट का खुलासा, होटल से नाबालिग बरामद, प्रेमी समेत 11 आरोपी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    बिहार कैबिनेट की बड़ी सौगात: सौर ऊर्जा, खेती, सड़क, स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग शिक्षा और शहरी विकास समेत कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *