बियाह में डांसर से प्यार और स्टेज पर भर दी मांग, वीडियो देख आप भी कहेंगे- रिश्ते निभाने को मुलाकात जरूरी है

बिहार में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। एक युवक बारात में शामिल होने गया था, जहां उसे आर्केस्ट्रा में नाचने वाली लड़की से प्यार हो गया। उसने मौके पर ही लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया और उसे अपनी पत्नी बना लिया। लड़के के इस कदम की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। वायरल वीडियो बिहार का बताया जा रहा है।

बिहार में शादियों का सीजन

बिहार में इस वक्त शादियों का सीजन चल रहा है। शादी में मेहमानों के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इसी आर्केस्ट्रा में एक लड़की नाच रही थी। युवक को यह लड़की पहली नजर में ही पसंद आ गई। युवक लड़की से इतना प्रभावित हुआ कि उसने बिना देर किए स्टेज पर चढ़ गया। उसके हाथ में सिंदूर था। उसने सबके सामने लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया। इस तरह उसने लड़की को अपनी पत्नी स्वीकार कर लिया।

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

सोशल मीडिया पर इस जोड़े को ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। लोग लड़के की हिम्मत की दाद दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि जहां लोग आर्केस्ट्रा में नाचने वाली लड़कियों को गलत नजर से देखते हैं, वहीं इस युवक ने लड़की को अपनी पत्नी बनाकर उसे सम्मान दिया है। यह वाकई काबिले तारीफ है। हालांकि वायरल वीडियो बिहार के किस जिले का है, पता नहीं चल सका है। ना ही लड़के के बारे में कोई जानकारी मिल पाई है।

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *