बिहार के इन 20 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, अगले कुछ घंटों में होगी जोरदार बरसात

पटना: मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ 2 से 3 घंटों में कई इलाकों में तेज बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है। तेज बारिश का सिस्टम एकबार फिर सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में तेज बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, दरभंगा, मधुबनी, रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर, सारण, पटना, बक्सर, गया, नवादा, जमुई, सहरसा, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और वैशाली जिले के कई इलाकों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने वज्रपात होने की भी आशंका जतायी है।

मौसम विभाग ने बिगड़ते मौसम को देखते हुए लोगों को चेताया है और कहा है कि वे सतर्क और सावधान रहें। साथ ही बारिश के दौरान पेड़ के नीचे न छिपे। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में न जाएं और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में फिर बढ़ी गर्मी की मार, 6 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी

    Share Add as a preferred…

    बिहार के 7 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी; अगले 5 दिनों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *