बिहार में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने किया सतर्क

बिहार के मौसम में अगले 72 घंटे तक बड़ा बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग (Bihar Weather Update) के मुताबिक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक की बढ़ोतरी की संभावना है। पछुआ हवा की रफ्तार को लेकर भी जानकारी दी गयी है। मौसम (Bihar Weather Forecast) में फिर से बदलाव देखा जा सकता है।

रविवार को भागलपुर समेत पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। भागलपुर का न्यूनतम तापमान दिन में 8 डिग्री दर्ज हुआ जबकि अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया। 5.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। मौसम विभाग (Weather Update) के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 फरवरी तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है।

पूर्वानुमान के मुताबिक कोसी-सीमांचल इलाके में भी मौसम का मिला-जुला असर ही देखने को मिल सकता है। दिन में धूप के कारण राहत मिलेगी लेकिन रात में ठंड का एहसास होगा। सुबह कोहरे का असर दिख सकता है। मौसम विभाग के (Bihar Weather Report) मुताबिक, पछुआ हवा की रफ्तार में कुछ कमी आयी है,जिसके कारण अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि दिन के तापमान में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। अगले दो दिन सुबह में उत्तरी बिहार के एक दो जगहों पर सामान्य से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रह सकता है।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में सनसनीखेज वारदात: प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने बनाया ‘The End’ वीडियो, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना–गया रेलखंड पर दो दर्दनाक हादसे: ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के दौरान हुआ बड़ा हादसा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *