उदयनिधि स्टालिन पर भड़के BJP विधायक नीरज कुमार बबलू, कहा-पॉकेट मार जैसा दिखता है…

पटना: पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता नीरज कुमार सिंह बबलू ने तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन के बेटे मंत्री उदयनिधी स्टालिन की तुलना पॉकेट मार से कर दी है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही उदयनिधि के सनातन धर्म को खत्म करने वाले बयान पर सियासी बवाल मचा है। नीरज सिंह ने आगे कहा कि इन दिनों ऐसा ऐसा बयान देने के लिए देश में होड़ मची है। ये सभी हिंदुस्तानी नहीं बल्कि अंग्रेजों की औलाद हैं।

साथ ही उन्होंने ऐसे बेतुके बयान देने वाले को कहा कि दिखता तो है पॉकेट मार जैसा, अब खुद को जनेऊ धारी ब्राह्मण कहने वाले राहुल गांधी चुप क्यों हैं? पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने अपने आवास पर मंगलवार को पीसी की। नीरज सिंह बबलू सुपौल में एक दिवसीय विधानसभा प्रवास पर पहुंचे थे। आगे बोले कि आज कल देश में बयानबाजी को लेकर होड़ मची है कि हिन्दू धर्म के खिलाफ कौन कितना बयान देता है।

अब I.N.D.I.A गठबंधन के इस नेता के खिलाफ क्यों नहीं बयान देते हैं।उन्होंने कहा कि वो ऐसे विवादित बयान देकर हिन्दू धर्म और सनातनी को बेइज्जत करने की कोशिश करते हैं तो आने वाले समय में जनता इसका गिन-गिन कर हिसाब लेगी।

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *