अरविंद केजरीवाल हारे, प्रवेश वर्मा के सामने टिक नहीं पाए, आप को दिल्ली चुनाव में तगड़ा झटका

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर प्रवेश वर्मा ने उन्हें करारी शिकस्त दी है। केजरीवाल के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने प्रवेश वर्मा और कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को टिकट दिया था। प्रवेश वर्मा ने इस चुनाव में अपने सियासी करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की है।

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों के बीच मुकाबला था। अंत में बाजी प्रवेश वर्मा के हाथ लगी। प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। वहीं, संदीप दीक्षित दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे हैं।

केजरीवाल के अलावा सिसोदिया भी हारे

अरविंद केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के कई अन्य बड़े नेताओं को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। मनीष सिसोदिया को भी जंगपुरा सीट पर हार मिली है। दिल्ली की सीएम आतिशी को कांटे की टक्कर मिली है और उनकी हार का खतरा भी बना हुआ है। केजरीवाल ने चुनाव से पहले कहा था कि अगर आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है तो वह चौथी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मनीष सिसोदिया को डिप्टी सीएम बनाने का ऐलान किया था। हालांकि, पार्टी के दोनों बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है।

रुझानों में आम आदमी पार्टी भी चुनाव हार चुकी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलने की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। रुझानों में बीजेपी 49 और आम आदमी पार्टी 21 सीटों पर आगे है।

  • Related Posts

    तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठे सवाल, श्याम सुन्दर शरण ने विपक्ष की अंदरूनी दरारों का किया खुलासा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी यादव की ‘मिशन 41’ बैठक, एआईएमआईएम के समर्थन पर सस्पेंस

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *