प्रयागराज महाकुंभ में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बिहार के रहनेवाले 11 श्रद्धालुओं के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बिहार के गोपालगंज जिले के 04, औरंगाबाद जिले के 02, पटना जिले के 01, मुजफ्फरपुर जिले के 01, सुपौल जिले के 01, बांका जिले के 01, पश्चिम चंपारण जिले के 01, कुल 11 श्रद्धालुओं के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बिहार के रहनेवाले मृतकों के आश्रितों को 02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान एवं घायल श्रद्धालुओं को 50 हजार रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने दुर्भाग्यपूर्ण घटना में घायल हुये श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ्य होने की भी ईश्वर से कामना की है।

 

  • Related Posts

    गांधी मैदान में ‘इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर’ का जलवा; कृषि निदेशक सौरभ सुमन बोले— “अब मशीनों से बदलेगी किसान की तकदीर”, 25 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *