छह फरवरी से एक बार फिर बढ़ेगी ठंड

भागलपुर। शुक्रवार की सुबह में कोहरा तो छाया रहा, लेकिन इसका असर बहुत ही हल्का रहा। ऐसे में सुबह से ही सूरज ने अपनी चमक बिखेरनी शुरू की तो दिन का पारा 33 दिन बाद उछलकर 26.0 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। वहीं रात में ठंड के साथ हल्की कनकनी वाला मौसम रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो पांच फरवरी तक ऐसे ही शुष्क मौसम बना रहेगा। दिन में धूप होगी तो रात में ठंड। लेकिन वापस लौटता पश्चिमी विक्षोभ भागलपुर को छह फरवरी से ठंडा करेगा।

0.8 डिग्री सेल्सियस चढ़ा दिन का पारा, रात के तापमान में मामूली वृद्धि

बीते 24 घंटे के दौरान जहां दिन के तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई वहीं रात में 0.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। शुक्रवार को अधिकतम 26.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

बीएयू सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि पांच फरवरी तक दिन का मौसम शुष्क तो रात का हल्की ठंड लिये रहेगा। छह फरवरी से एक बार फिर मौसम सर्द हो जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    कटिहार रेलवे स्टेशन पर बवाल: राजधानी एक्सप्रेस के आगे ट्रैक पर उतरे परीक्षार्थी, सरकार और रेलवे के खिलाफ नारेबाजी

    Share Add as a preferred…

    विक्रमशिला पुल पर मालवाहक वाहनों के वायरल वीडियो में जांच के बाद पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *