बिहार में बढ़ते डेंगू केस पर सीएम ने की हाई लेवल बैठक, अलर्ट रहने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में डेंगूके बढ़ते मामले को देखते हुए आज हाई लेवल बैठक की. इस मीटिंग में स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के साथ स्वास्थ्य विभाग और नगर विकास विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने सभी को अलर्ट रहने का निर्देश दिया. डेंगू से बचाव के साथ इलाज के लिए अस्पतालों में जरूरी इंतजाम करने का भी निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डेंगू को लेकर आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कई निर्देश दिए. स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह से अलर्ट रहने के साथ अस्पतालों में जरूरी इंतजामों को रखने का निर्देश दिया. ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की उपलब्धता को भी सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया गया. सभी जगह नियमित रूप से डेंगू रोधी दवा के छिड़काव का निर्देश दिया गया. मरीजों को किसी भी प्रकार से असुविधा न हो इसके लिए ताकीद भी दी गई।

यही नहीं, अस्पतालों में बेडों की पर्याप्त संख्या रखने और लोगों को जागरूक करने के लिए होर्डिंग, समाचार पत्रों में या अन्य माध्यमों से डेंगू के रोकथाम के उपाय के बारे में बचाव करने को कहा गया है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जिलों में भी पदाधिकारी इस पर नजर बनाए रखें. ताकि कोई मामला सामने आने के बाद तुरंत इलाज की व्यवस्था हो।

  • ये भी पढ़े..

    NEET विवाद के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला

    Share Add as a preferred…

    बिहार में बढ़ रहा फैंसी नंबर प्लेट का क्रेज, 5 वर्षों में 37 हजार से अधिक वाहन मालिकों ने चुना पसंदीदा नंबर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *