Begusarai में बेखौफ बदमाश! 10 सेकेंड में 30 लाख से अधिक की चोरी की बड़ी घटना को दिया अंजाम

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने आभूषण दुकान से 10 सेकेंड में 30 लाख से अधिक की चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, मामला वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर बाजार का है। जहां बदमाश एक आभूषण दुकान से दुकानदार का सोने की ज्वेलरी से भरा थैला लेकर भाग निकला। चोरी की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। बताया जा रहा है कि, दुकानदार करीब 10:45 बजे दुकान पर आया और सामने का एक शटर खोलकर ज्वेलरी से भरे थैले में चाबी रखकर काउंटर पर रख दिया और फिर दूसरे साइड का शटर खोलने के लिए गया। इसी बीच एक युवक आया और काउंटर पर रखा थैला लेकर भाग निकला। शटर खोलकर किरण साह जब लौटा तो थैला नहीं देखकर उसने हल्ला मचाया। हल्ला सुनकर आसपास के लोग दौड़े, इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पीड़ित दुकानदार ने क्या कहा?

पीड़ित दुकानदार किरण साह ने बताया कि, बैग में सोना का 400 ग्राम के कई जेवरात और लॉकर की चाभी थी। घर से दुकान पर आए और दक्षिण साइड के शटर को उठा कर पश्चिम साईड के शटर को उठाने गए थे इसी दौरान चोर दक्षिण साईड से आया और झोला लेकर फरार हो गया है।

पुलिस ने जताया शक

वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि, मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। सीसीटीवी कैमरे को देखा गया है, दुकानदार ने अभी लिखित आवेदन नहीं दिया है, आवेदन मिलने के बाद स्पष्ट रूप से बताएंगे कि कितने का समान था, लेकिन पुलिस को शक है कि दुकानदार द्वारा जो बताया जा रहा है उतना सोना उस झोला में नहीं था और ना ही दुकानदार के द्वारा 400 ग्राम सोने से संबंधित कोई कागजात दिखाया गया है। फिलहाल वीरपुर थाना की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन करने में जुट गई है। सीसीटीवी में दिख रहे युवक की पहचान औऱ उसकी गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई चल रही है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर नगर निगम कार्यालय में कामकाज प्रभावित, कर्मचारियों की अनुपस्थिति से घंटों इंतजार करते रहे लोग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *