बिहार को केन्द्र सरकार से मिल रही है काफी सहायता : नीतीश कुमार

मधेपुरा/पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 24 नवंबर, 2005 से हमलोगों ने बिहार के विकास के लिए काम करना शुरू किया, तब से निरंतर हमलोग बिहार को आगे बढ़ाने में लगे हैं। हमलोगों ने कोई काम नहीं छोड़ा है। केन्द्र से भी काफी सहयोग मिल रहा है। केंद्र के सहयोग से भी कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। हमलोग भाजपा के साथ शुरू से ही रहे हैं। मिलकर बिहार व देश का विकास करेंगे।

मुख्यमंत्री गुरुवार को मधेपुरा जिले की प्रगति यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री मधेपुरा जिले 299 करोड़ की सौगात दी। इनमें 103 करोड़ की 40 योजनाओं का उद्घाटन और 196 करोड़ की 29 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। सीएम ने कहा कि पूरे बिहार में विकास का काम करा रहे हैं। कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं है। हमलोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया के निर्माण का काम बड़े पैमाने पर कराया है, जिससे बिहार के किसी भी कोने से पहले छह घंटे में लोग पटना पहुंचते थे, अब उसे घटाकर पांच घंटे किया गया है।

  • Related Posts

    बिहार राज्यसभा चुनाव: एनडीए उम्मीदवारों की सूची में उपेंद्र कुशवाहा का नाम तय, पांचवीं सीट पर मुकाबला तय

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, नितिन नबीन और शिवेश कुमार राम को मौका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *