आसमान छू रहा प्रयागराज की फ्लाइट का किराया, इतने में तो कर लेंगे International Travel

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पहुंचने लिए श्रद्धालुओं को डोमैस्टिक फ्लाइट में इंटरनैशनल किराया देना पड़ रहा है। चंडीगढ़ से प्रयागराज तक चलने वाले 72 सीटर एयरक्राफ्ट में सीट के लिए 23 से 27 हजार रुपए तक अदा करने पड़ रहे हैं। जबकि दुबई और बैंकाक की बात करें तो वहां का किराया 22 से 23 हजार के बीच है। चंडीगढ़ से दुबई का किराया 31 जनवरी को 22 हजार रुपए है, जबकि अमृतसर से बैंकाक का किराया 30 जनवरी का 10 हजार रुपए है।

वहीं चंडीगढ़ से प्रयागराज फ्लाइट की बात करें तो 3 फरवरी को 22, 197 रुपए तथा 10 फरवरी की 22,197 रुपए तक किराया ऑनलाइन शो हो रहा है। यह एक तरफ का किराया है। जानकारी के अनुसार 3 और 10 फरवरी की फ्लाइट लगभग फुल हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से दूसरी फ्लाइट के संचालन को लेकर अभी बात चल रही है।

आई.एस.बी.टी.-17 से जाने वाली दोनों बसें फरवरी तक फुल 

दूसरी ओर श्रद्वालुओं की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए सी.टी.यू. ने प्रयागराज के लिए दूसरी बस सेवा शुरू की है। दोनों बसों में 1 फरवरी तक कोई सीट उपलब्ध नहीं है। आई.एस.बी.टी.-17 से सी.टी.यू. ने दूसरी बस सेवा सोमवार से शुरू की, लेकिन इन बसों में भी 1 फरवरी तक कोई सीट उपलब्ध नहीं है। यही नहीं जो श्रद्वालु बस स्टैंड जाकर टिकट लेने की सोच रहे हैं उन्हें पहले ऑनलाइन बुकिंग करवानी पड़ेगी। जानकारी के अनुसार सी.टी.यू. की पहली बस दोपहर 12 बजे व दूसरी बस दोपहर 12.30 बजे चलती है। सी.टी. यू. अधिकारियों ने बताया कि यदि दूसरी बस का रिस्पांस अच्छा रहा तो तीसरी बस सेवा भी शुरू की जा सकती है। यह बस फतेहपुर, सिकन्दराऊ, कानपुर, अलीगढ़, बुलन्दशहर होकर प्रयागराज जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल; मिलर हाई स्कूल बनेगा मॉडल स्कूल

    Share Add as a preferred…

    गोपालगंज सिरकटी हत्याकांड का खुलासा, 15 दिन में दो आरोपी गिरफ्तार; कटा सिर और हत्या का चाकू बरामद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *