महाकुंभ जा रहा परिवार हादसे का हुआ शिकार, एक ही फैमिली के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, घर में मची चीख-पुकार

महाकुंभ जा रहे एक परिवार के साथ दर्दनाक हादसा हुआ है। जी हां, बिहार के भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के रहने वाले एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गयी है। उनकी कार हादसे की शिकार हो गयी।

महाकुंभ जा रहा परिवार हादसे का हुआ शिकार

ये हादसा उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ, जहां एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं, एक की हालत नाजुक है, जिन्हें इलाज के लिए वाराणसी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में लेह में पोस्टेड सैनिक शिवजी सिंह, बेटी सोनम कुमारी, भतीजा राजू सिंह और अल्का सिंह शामिल हैं।

महाकुंभ जा रहा परिवार हादसे का हुआ शिकार, एक ही फैमिली के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, घर में मची चीख-पुकार

एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

वहीं, मृत सैनिक की पत्नी नीरा देवी गंभीर रूप से जख्मी हैं। उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव से महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे लेकिन तभी इनकी कार वाराणसी में ही हादसे की शिकार हो गयी।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 27 जून 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    एलडीपी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को मिला नया ड्रेस सेट, अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *