फौजी होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का घिनौना कारोबार, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

बिहार के छपरा शहर में एक पखवाड़े के अंदर दूसरी बार सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. इस बार शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत जंक्शन रोड स्थित फौजी होटल में भगवान बाजार थाना पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई, जहां से आपत्तिजनक स्थिति में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

वहीं होटल के कमरे से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गई है. फिलहाल पुलिस दोनों को गिरफ्तार करते हुए थाना ले गई, जिनसे पूछताछ की जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो फौजी होटल के कमरे से एक महिला एवं एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

दरअसल, शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी सेक्स रैकेट का धंधा फल फूल रहा है. वही समय-समय पर जिला प्रशासन के द्वारा कार्रवाई कर गिरफ्तारी भी की जा रही है तथा होटलों को सील भी किया जा रहा है. बीते 16 जनवरी को गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा थाना क्षेत्र के नेवाजी टोला चौक स्थित खाना खजाना जंक्शन पर छापेमारी किया गया था.

इस दौरान खाना जंक्शन होटल के संचालक के कमरे से आपत्तिजनक की स्थिति में एक युवती एक महिला एवं दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया था. हालांकि छापेमारी के दौरान होटल संचालक भाग निकलने में सफल रहा था. एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि जंक्शन रोड स्थित फौजी होटल पर छापेमारी कर दो को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

  • ये भी पढ़े..

    बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर 4 महीनों में 128 एफआईआर दर्ज

    Share Add as a preferred…

    PMCH के पूर्व प्रिंसिपल मामले में नया मोड़, सरकारी अंगरक्षक के बयान ने जांच को दिया नया आधार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *