उत्कृष्ट कार्य के लिए बिहार के इन पुलिस अधिकारी को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, देखें नामों की लिस्ट

पटना : बिहार में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस के आईपीएस समेत 9 अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा. यह जानकारी पुलिस मुख्यालय की ओर से शनिवार को दी गई.

विशिष्ट सेवा पदक प्राप्त करने वाले अधिकारी 

गणतंत्र दिवस के दिन विशिष्ट सेवा देने वाले अधिकारियों को देश की ओर से सम्मानित किया जाता है. इस कड़ी में बिहार के 9 पुलिस अधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा. जानकारी के अनुसार विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक पाने वालों में अपर पुलिस महानिदेशक कस्सी सुहिता अनुपम और पटना ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार का नाम शामिल हैं.

ये अधिकारी और पुलिसकर्मी होंगे पुरस्कृत

इसके अलावा, सराहनीय सेवा के लिए दो एसपी, मनोज कुमार और संजय कुमार को पदक से सम्मानित किया जाएगा. इसमें कमांडेंट हरि मोहन शुक्ला, उपनिरीक्षक संजीत कुमार, सहायक उपनिरीक्षक अतिमेश कुमार उपाध्याय, सब-इंस्पेक्टर शशिकांत और जय प्रकाश को भी सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा. इस सम्मान से यह सभी अधिकारी बहुत उत्साहित हैं.

देशभर में गणतंत्र दिवस के मौके पर पदकों का वितरण

गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस बार पूरे देशभर में 101 विशिष्ट सेवा पदकों में से 85 पुलिस सेवा, 5 अग्निशमन सेवा, 7 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा, और 4 सुधार सेवा के लिए दिए गए. वहीं सराहनीय सेवा पदक के तहत 746 पदकों में से 634 पुलिस सेवा के कर्मियों को, 37 अग्निशमन सेवा, 39 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा, और 36 सुधार सेवा के लिए प्रदान किए गए.

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 27 जून 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    एलडीपी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को मिला नया ड्रेस सेट, अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *