भागलपुर में डेंगू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए वी केयर संस्था ने चलाया फॉगिंग अभियान

भागलपुर शहर में डेंगू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए वी केयर संस्था द्वारा तीन दिन से रोजाना भागलपुर शहर में डेंगू फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। वी केयर संस्था के अध्यक्ष रीशांत ने बताया कि अभियान के तीसरे दिन आनंदगढ़, तुलसीनगर, लालबाग, नवाबबाग में फॉगिंग किया गया।

प्रत्येक दिन भागलपुर शहर के अलग-अलग इलाकों में वी केयर संस्था के सदस्यों द्वारा रोजाना सुबह शाम फॉगिंग किया जाएगा। इसमे शहरवासियों से सहयोग की अपेक्षा है। आज संरक्षक गौतम चौबे, संस्थापक कुश मिश्रा, वार्ड पार्षद सन्नी मिश्रा, ठाकुर मोहित सिंह, उपाध्यक्ष सोहन सोलंकी, सचिव रवि बसाक, सह सचिव लव मिश्रा, आकाश, सतीश, आयुष, हरिओम, पीयूष आदि सदस्यों ने योगदान दिया।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    लोदीपुर में तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *