भाजपा नेत्री अर्चना चंद्र ने थामा जन सुराज का हाथ

पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता अर्चना चंद्र गुरूवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जन सुराज में शामिल हो गई। गौरतलब हो कि अर्चना चंद्र को वर्ष 2013 में भारत सरकार से बेस्ट प्रखंड प्रमुख के लिए चयनित कर 25 लाख का पुरस्कार दिया गया था।

बता दें कि अर्चना चंद्र ने वर्ष 2009 में औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें 55 हजार वोट मिले थे। वहीं वर्ष 2010 में उन्हें बसपा ने नवीनगर से उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें 11 हजार 878 वोट मिले थे। अर्चना चंद्र वर्ष 2006 से 2016 तक बारुन की प्रखंड प्रमुख रही हैं। इनके पति रंजन सिंह भी वर्ष 2001 से 2006 तक बारुन के प्रखंड प्रमुख रह चुके हैं, वहीं इनके ससुर रामनंदन सिंह भी बारुन के कई वर्षों तक प्रखंड प्रमुख रहे। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अर्चना चंद्र को पार्टी में शामिल होने पर उन्हें बधाई दी है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा चुनाव में जीत का प्रमाण पत्र, एनडीए का बिहार में क्लीन स्वीप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार के स्टेशनों पर ‘QR कोड’ क्रांति! अब टिकट के लिए लाइन में लगना गुजरे जमाने की बात; ‘रेलवन’ एप से सफर होगा हाईटेक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *