कौन है सोनू-मोनू?, जिसने अनंत सिंह पर किया जानलेवा हमला, गैंगवार की आशंका से सहमा पूरा इलाका

बिहार की राजधानी पटना से कुछ दूरी पर गंगा किनारे बसे मोकामा की आबादी यूं तो 2 लाख है लेकिन यहां की माटी को खून से लाल कर देने वाले बाहुबली अधिक निकले हैं। श्याम सुंदर सिंह धीरज, दिलीप सिंह, सूरजभान सिंह, ललन सिंह और अनंत सिंह जैसे कई बाहुबलियों के नाम शामिल हैं लेकिन अब सोनू-मोनू गैंग ने बंदूक की नाल खोलकर इलाके में सनसनी फैला दी है। अब हर तरफ ये चर्चा होने लगी है कि बाहुबली अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी मचाने वाले सोनू-मोनू कौन हैं?

दरअसल, बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह पर बुधवार को जानलेवा हमला किया गया, जिसके बाद इलाके में बंदूक की नालें खुल गई और ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका थर्रा उठा। बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब 50 से 60 राउंड फायरिंग की गई। गनीमत ये रही कि पूर्व विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बच गये। इलाके में ताबड़तोड़ हुई फायरिंग ने पूरे बिहार को हिलाकर रख दिया है। कहा जा रहा है कि अनंत सिंह पर पर सोनू-मोनू गैंग ने हमला किया लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर सोनू-मोनू है कौन, जिसने बाहुबली अनंत सिंह पर जानलेवा हमला करने की जुर्रत की।

NDimg9d9003f39322476eb095253190b2482a15

कौन है सोनू-मोनू?

आपको बता दें कि सोनू-मोनू दो भाई है, जो मोकामा के ही जलालपुर गांव के रहने वाले हैं। शुरुआती दिनों में दोनों बाहुबली अनंत सिंह के लिए काम करते थे लेकिन धीरे-धीरे जरायम की दुनिया में अपनी पैठ बनाने के बाद अलग गैंग खड़ा कर लिया। फिलहाल अनंत सिंह के साथ दोनों की अदावत है।

स्थानीय लोगों की माने तो सोनू-मोनू ने साल 2009 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। ट्रेन में लूटपाट से अपराध जगत में कदम रखने वाले दोनों भाइयों ने अनंत सिंह के लिए काम करना शुरू किया। ‘छोटे सरकार’ के साथी होने के कारण पुलिस-प्रशासन भी उनके आगे नतमस्तक रहा। अनंत सिंह के जेल जाने के बाद दोनों भाइयों ने अपनी गैंग बना ली। बताया ये भी जाता है कि यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी से इनके संबंध थे।

NDimgf5d8ca13969d45f0963432e8d14cfe1416

लखीसराय और मोकामा के एरिया में है एक्टिव

बाहुबली मुख्तार अंसारी का साथ मिलने के कारण दोनों सरकारी अधिकारियों को धमकाने लगे और पैसे ऐंठने लगे थे। फिलहाल अनंत सिंह अब जेल की सलाखों से बाहर आ चुके हैं तो अब इन्हें ख़तरा महसूस होने लगा है। कहा जाता है कि सोनू-मोनू गैंग मुख्य तौर लखीसराय और मोकामा एरिया में एक्टिव है। इलाके में इस गैंग की दहशत है। सोनू-मोनू की मां उर्मिला सिंह मुखिया है। सोनू-मोनू के पास खुद का अपना ईंट-भट्ठा है और ईंट भी बेचते हैं। सोनू-मोनू पर विभिन्न थानों में हत्या, लूट और रंगदारी जैसे कई मामले दर्ज हैं।

NDimgd7a718c87df14d308fb5db01de5c009017

गैंगवार की आशंका को लेकर इलाके में दहशत

गौरतलब है कि पूर्व विधायक अनंत सिंह बुधवार शाम मोकामा में एक विवाद को लेकर पंचायती करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सोनू-मोनू गिरोह ने लेन-देन के मामले में एक परिवार को बाहर निकालकर एक घर में ताला लगा दिया था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए अनंत सिंह वहां गए थे, तब उनपर फायरिंग की गई। 60-70 राउंड हुई फायरिंग के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है। इलाके के लोग एकबार फिर गैंगवार की आशंका को लेकर दहशत में हैं।

  • Related Posts

    बिहार में हड़ताली अफसरों को ‘अल्टीमेटम’ और ‘अभयदान’! विजय सिन्हा बोले– “24 घंटे में काम पर लौटें, नहीं होगी कोई कार्रवाई”; मार्च क्लोजिंग पर संकट देख नरम पड़ी सरकार?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना के गांधी मैदान में ‘एग्रो बिहार 2026’ का मेगा क्लोजिंग! 35 हजार किसानों ने देखा ‘खेती का भविष्य’; करोड़ों के कृषि यंत्रों पर बरसी ₹1.85 करोड़ की सब्सिडी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *