डबल ईंजन की सरकार से साकार हो रहा स्मार्ट सिटी का सपना: विजय सिन्हा

उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने आज स्मार्ट सिटी योजना के तहत पटना जंक्शन के पास मल्टी मॉडल हब के अंतर्गत निर्माणाधीन भूमिगत सबवे का स्थलीय निरीक्षण किया। इस सबवे का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, पथ निर्माण विभाग के द्वारा किया जा रहा है। यह सबवे पटना जंक्शन के समीप महावीर मंदिर से जी पी ओ गोलम्बर के बीच भूतल एवं भूमिगत पैदल यात्रियों की यात्रा के लिए वरदान साबित होगा। यह परियोजना न केवल यातायात की समस्या का समाधान करेगी, बल्कि यह लोगों के जीवन को भी आसान बनायेगी।

उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने विकसित बिहार के निर्माण में सहयोग हेतु प्रधानमंत्री का आभार जताया और कहा कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में विभाग प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि इस परियोजना के पूर्णं होने से आस-पास की इलाको में वायु प्रदुषण में भी कमी आयेगी, जिससे लोगो का स्वास्थ्य बेहतर होगा। विभागीय पदाधिकारियों को यथाशीघ्र कार्य पूर्ण करने का निदेश भी दिया गया है।

डबल ईंजन की सरकार से साकार हो रहा स्मार्ट सिटी का सपना: विजय सिन्हा

उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि पटना जंक्शन क्षेत्र में यात्रियों एवं महावीर मंदिर में श्रद्धालुओं के आवागमन से हमेशा जाम की समस्या रहती है। सबवे के निर्माण से इस क्षेत्र की आवागमन सुचारू होगी एवं जाम की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही भीड़ वाली यह स्थान सुंदर एवं सुव्यवस्थित होगी। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि सबवे की कुल लम्बाई 440 मीटर एवं चौड़ाई 7.00 मीटर है। सबवे में चार ट्रेबलेटर है जिसकी लम्बाई 18.00 मीटर, 30.00 मीटर, 45.00 मीटर एवं 55.00 मीटर है। कुल 148.00 मीटर की दूरी बिना पैदल चले पुरी की जा सकेगी। इसके निर्माण से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं निशक्त व्यक्तियों को काफी सुविधा होगी। सबवे के प्रवेश एवं निकास द्वार पर यात्रियों की सुविधा हेतु 2 स्केलेटर एवं 2 लिफ्ट का प्रावधान किया गया है। साथ ही इसमें तीन प्रवेश / निकास की सुविधा उपलब्ध होगी।

उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सबवे में सभी सुरक्षात्मक प्रावधान किये गये हैं। यह सबवे विद्युत आपूर्त्ति, ऑक्सीजन, आपाताकाल में फायर सेफ्टी, सी सी टी वी कैमरा, जल निकासी आदि सभी सुरक्षात्मक व्यवस्था से सुसज्जित होगी। किसी भी मौसम अथवा परिस्थिति में इस सबवे से आवागमन सुगम एवं सुरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इस टनल में 24×7 सुरक्षा प्रहरी की भी व्यवस्था रहेगी।

डबल ईंजन की सरकार से साकार हो रहा स्मार्ट सिटी का सपना: विजय सिन्हा

उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन इस सबवे को शीघ्र पूर्ण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि ससमय गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाय, ताकि आमजनों को यह सुविधा शीघ्र उपलब्ध हो सके। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि राज्य में आमजनों के लिए सुगम एवं सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है और इसमें यह सबवे मील का पत्थर साबित होगी।

उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री द्वारा आज मीठापुर-महुली-पुनपुन ऐलिभेटेड कोरिडोर के निर्माण कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस कोरिडोर की लम्बाई 10 कि मी से अधिक होगी जिसमें ऐलिभेटेड कोरिडोर लगभग 07 कि मी से अधिक होगा। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि मीठापुर-महुली-पुनपुन ऐलिभेटेड कोरिडोर के निर्माण से मीठापुर एवं उसके आस-पास स्थित महत्वपूर्णं शैक्षणिक संस्थानों को जाम से मुक्ति मिलेगी। दक्षिण बिहार से पटना आने वाले यात्रियों के लिए भी यह कोरिडोर सुगम यातयात का माध्यम बनेगा।

डबल ईंजन की सरकार से साकार हो रहा स्मार्ट सिटी का सपना: विजय सिन्हा

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *