भाजपा कार्यकर्ता तबतक शांत नहीं बैठेंगे, जबतक नीतीश को हटाएंगे नहीं: पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी

भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता के पद का उतना ज्यादा महत्व नहीं होता, जितना उसके किये कार्यों का होता है। कई बार छोटे पद पर कार्य करके बड़ी उपलब्धि हासिल हो जाती है। भाजपा कार्यकर्ता तबतक शांत नहीं बैठेंगे, जबतक नीतीश को हटाएंगे नहीं। नीतीश को हटाना ही बीजेपी का इकलौता एजेंडा है।

मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान हमारी एकता और अखंडता की भावना को और सशक्त करने वाला है। इसके तहत भागलपुर सहित देश से जमा की गई मिट्टी से एक ऐसी अमृत वाटिका का निर्माण होगा, जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की कल्पना को साकार करेगा। तिवारी रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की प्रवास बैठक को संबोधित कर रहे थे।

प्रदेश मंत्री अरुण ठाकुर ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई राजनीति की शुरुआत हुई है। कार्यक्रम के दौरान प्रीति शेखर एवं श्वेता सुमन ने वन्दे मातरम का गायन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने नेताओं का अंग वस्त्रत्त् से स्वागत किया। मंच संचालन विजय कुशवाहा ने किया।

  • Related Posts

    बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़, राज्यसभा नामांकन के बाद नए सीएम को लेकर तेज हुई चर्चा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    राज्यसभा नामांकन के बाद तेज हुई बिहार की सियासत, नई सरकार को लेकर बढ़े कयास

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *