राजौरी का गांव 17 रहस्यमयी मौतों के बाद सील

राजौरी / जम्मू, एजेंसी। रहस्यमयी हालात में तीन परिवारों के 17 लोगों की मौत के बाद राजौरी जिले के बधाल गांव को बुधवार को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया। इस बीच एक और ग्रामीण की हालत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीन जोन में बांटा 

अतिरिक्त जिलाधिकारी राजीव कुमार खजूरिया के आदेश के तहत गांव को तीन कंटेनमेंट एरिया में बांटा गया है। पहले में उन परिवारों को शामिल किया गया है, जिनमें मौतें हुई हैं। ऐसे लोगों के घरों को सील कर दिया जाएगा। वहां किसी का भी प्रवेश प्रतिबंधित होगा। दूसरे जोन में उन परिवारों को रखा गया है जो प्रभावित लोगों के संपर्क में आए थे। उन्हें राजौरी मेडिकल कॉलेज में निगरानी पर रखा गया। तीसरे जोन के तहत पूरा गांव को कंटेनमेंट घोषित किया गया है। प्रशासन ने आदेश दिया है कि प्रभावित परिवार और उनके संपर्क वाले लोग केवल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए भोजन और पानी का उपयोग करेंगे।

गंभीर स्थिति में एक और व्यक्ति अस्पताल में भर्ती

बडाल गांव का एक और व्यक्ति गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के और फैलाव को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस रहस्यमयी घटना के मद्देनजर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। भोजन और जल आपूर्ति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक भोजन की निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

बडाल गांव की इन रहस्यमयी मौतों ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। अब तक डॉक्टर और वैज्ञानिक इन मौतों के पीछे का सही कारण पता करने में असफल रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    उज्जैन में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, बीजेपी नेता के दो भतीजों की मौत; हमले के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *