राहुल गांधी ने जातिगत गणना को बताया फर्जी, बोले- कास्ट सेंसस के नाम पर बिहार के लोगों को बेवकूफ बनाया गया

बिहार दौरे पर पटना पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में नीतीश सरकार द्वारा कराए गए जातिगत गणना को फर्जी करार दिया है। पटना में कांग्रेस के संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि जातिगत गणना के जरिए बिहार के लोगों को बेवकूफ बनाया गया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर देशभर में जातिगत गणना कराई जाएगी और आरक्षण के दायरे को बढ़ाया जाएगा।

दरअसल, राहुल गांधी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे हैं। पटना का बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि देश में जातिगत गणना होनी चाहिए और आरक्षण की सीमा को 50 फीसद से बढाया जाना चाहिए। समाज में जिस वर्ग की जितनी संख्या है उस वर्ग की उतनी हिस्सेदारी तय होनी चाहिए और कांग्रेस इसको लेकर संकल्पित है।

बता दें कि बिहार की महागठबंधन सरकार ने साल 2023 में राज्य में जातिगत गणना कराई थी। राहुल गांधी एनडीए सरकार को दोषी बता रहे हैं लेकिन जिस वक्त गणना कराई गई बिहार में महागठबंधन की सरकार थी। कांग्रेस भी सरकार में शामिल थी। उस वक्त कांग्रेस और आरजेडी इसका श्रेय खुद ले रहे थे। लोकसभा चुनाव के दौरान राहु गांधी ने पूरे देश में जातिगत गणना कराने का ऐलान किया था और अब खुद उसे फर्जी करारा दे रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    खेत में मिला किसान का शव, वज्रपात की अफवाह निकली झूठी; बेटी बोली- जमीन विवाद में हुई हत्या

    Share Add as a preferred…

    जमुई में युवक की संदिग्ध मौत से बवाल: शव रखकर 3 घंटे तक सड़क जाम, अस्पताल पहुंचे दोस्त को भी मारी गोली

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *