अमित शाह से मुलाकात करेंगे जीतन राम-संतोष मांझी, कार्यकारिणी की बैठक के बाद जाएंगे दिल्ली

बिहार में महागठबंधन से अलग होने के बाद पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (HAM) की आगे की रणनीति तैयार हो रही है। इसी कड़ी में जीतन राम मांझी के पटना स्थित आवास पर आज पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है।

बिहार के सत्‍ताधारी महागठबंधन से बाहर होने के बाद हम पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की यह पहली बैठक है। इस बैठक में पार्टी के सभी विधायक, कोर कमेटी सदस्य और पार्टी पदाधिकारी शामिल हैं। इसकी अध्यक्षता पार्टी के अध्यक्ष और जीतन राम के बेटे डॉ संतोष कुमार सुमन (मांझी) कर रहे हैं।

बैठक के बाद आज शाम जीतन राम मांझी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए दिल्‍ली रवाना होंगे। सूत्रों की मानें तो बैठक में पार्टी एनडीए के साथ जाने का निर्णय ले सकती है। महागठबंधन से अलग होने के बाद जीतन राम मांझी और उनके बेटे संतोष सुमन दोनों कह चुके हैं कि 19 जून को होने वाली बैठक के बाद ही भविष्य की राजनीति के बारे में निर्णय लेंगे।

अमित शाह से मुलाकात करेंगे जीतन राम-संतोष मांझी, कार्यकारिणी की बैठक के बाद जाएंगे दिल्ली

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन खूब हंगामा, 1 लाख शिक्षकों की भर्ती से लेकर पंचायत टैक्स तक कई बड़े फैसले

    Share Add as a preferred…

    सीएम सम्राट चौधरी बोले- जीविका दीदियों के सुझाव पर बढ़ी पेंशन और 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 2446 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *