आचार्य किशोर कुणाल को पद्म विभूषण देने की अनुशंसा

पटना। राज्य सरकार ने आचार्य किशोर कुणाल को पद्म विभूषण देने की अनुशंसा की है। इस संबंध में कैबिनेट विभाग ने केन्द्र सरकार को अनुरोध पत्र भेजा है। इसके पहले राज्यस्तरीय अनुशंसा समिति की ओर से सर्वसम्मति से उनके नाम की अनुशंसा की गई थी। साथ ही उनका जीवनवृत्त भी भेजा गया है।

समिति की अनुशंसा के आधार पर मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर सचिव सुमन कुमार ने गुरुवार को केन्द्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव गोपाल स्वामी पार्थ सारथी को पत्र लिखा है। साथ ही उन्हें राज्यस्तरीय अनुशंसा समिति के निर्णय की जानकारी दी है। पत्र में आचार्य किशोर कुणाल को पद्म विभूषण पुरस्कार-2025 से सम्मानित करने के लिए अग्रेतर कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *