सैनिकों की समस्या का चुटकियों में होगा निपटारा, PHQ के निर्देश पर मुंगेर पुलिस ने कर दिया यह जरूरी काम

बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में पुलिस कार्यालयों में सैनिक हेल्प डेस्क स्थापित किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुंगेर के पुलिस कार्यालय में सैनिक हेल्प डेस्क का एसपी ने उद्घाटन किया। हेल्प डेस्क पर सैनिकों की समस्या का समाधान किया जाएगा।

दरअसल, देश के सैनिक बॉर्डर पर तैनात होकर देश की रक्षा कर रहे हैं। ऐसे में सीमा पर तैनाती के दौरान घरेलू जिम्मेवारियों को पूरा करने में कठिनाईयों का सामना करते है। उनकी अधिकांश समस्या कानून व्यवस्था एवं भूमि विवाद से संबंधित या परिवार की सुरक्षा को ले कर रहता है। जिसको लेकर एक सैनिक सीमा पर रहते हुए चिंतित रहता है।

बिहार पुलिस मुख्यालय इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी जिलों में सैनिक हेल्प डेस्क का गठन करने का निर्देश दिया है। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देशन में मुंगेर जिला अंतर्गत सैनिक हेल्प डेस्क का गठन एसपी कार्यालय में किया गया है, जिसका मकर संक्रांति के मौके पर एसपी ने किया।

एसपी ने बताया कि सेवारत / सेवानिवृत सैनिकों की समस्या का समाधान के लिए मुंगेर जिला अंतर्गत प्रत्येक गुरूवार को समय- 1 बजे से 2 बजे तक सैनिक बंधु द्वारा बैठक का आयोजन किया जायेगा। बैठक के दौरान सैनिकों की समस्या निवारण की विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी। सैनिक अपनी समस्या ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *