महाकुंभ से तेलंगाना के श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही बस में वृंदावन में लगी आग, एक की मौत और कई झुलसे

तेलंगाना के निर्मल जिला से चली बस में 50 यात्री सवार थे। बस करीब 2:30 बजे वृंदावन के पर्यटक सुविधा केंद्र पहुंची। श्रद्धालु बस से उतरकर दर्शन करने के लिए चले गए, तभी करीब साढ़े पांच बजे खड़ी बस में आग लग गई।

तेलंगाना से 50 श्रद्धालुओं को लेकर आई बस में 60 वर्षीय एक बुजुर्ग श्रद्धालु द्रुपद पुत्र भेजना ग्राम पाल जी जिला कुम्हेर तेलंगाना की मौत हो गई है। इस यात्री की जानकारी तब हुई जब दमकल कर्मियों ने बस की आग बुझाई और अंदर देखा तो एक श्रद्धालु का कंकाल मिला। बस के समीप यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था में लगे बस मालिक के भाई ने बताया कि बुजुर्ग श्रद्धालु बीमार था, इस वजह से वह 50 अन्य यात्रियों के साथ मंदिर दर्शन करने नहीं जा सका। वह पीछे की सीट पर बैठकर बीड़ी पी रहा था तभी अचानक बस में आग लग गई और उसे निकालने का मौका नहीं मिला।

तेलंगाना के निर्मल जिला से चली बस में 50 यात्री सवार थे। बस करीब 2:30 बजे वृंदावन के पर्यटक सुविधा केंद्र पहुंची। श्रद्धालु बस से उतरकर दर्शन करने के लिए चले गए, तभी करीब साढ़े पांच बजे खड़ी बस में आग लग गई।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और बस में लगी आग के कारण की जांच करने की निर्देश दिए हैं पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटा है।
  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 12 जिलों में आज आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

    Share Add as a preferred…

    समस्तीपुर में मोहर्रम के दौरान बवाल: युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस टीम पर हमला; तीन जवान घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *