राजस्व संग्रहण में 8.51% की वृद्धि, आर्थिक विकास की ओर मजबूत कदम

बिहार सरकार के वाणिज्य कर विभाग (Department of Commerce) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में दिसंबर 2024 तक ₹30,255.94 करोड़ के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध ₹28,026.22 करोड़ का राजस्व संग्रहण किया, जो लक्ष्य का 92.63% है। पूरे वित्तीय वर्ष के लिए ₹42,500.00 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है, जिसे प्राप्त करने की दिशा में विभाग तेजी से बढ़ रहा है।

2024-25 में दिसंबर तक संग्रहण ने 2023-24 के इसी अवधि के विरुद्ध 8.51% की वृद्धि दिखाई है, जो राज्य की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने और विकास योजनाओं को गति देने में विभाग के योगदान को दर्शाता है। बिहार राज्य ने देश के अन्य राज्यों के मुकाबले राजस्व संग्रहण में अच्छा प्रदर्शन किया है। विभाग ने विभिन्न स्रोतों से राजस्व संग्रहण को बढ़ाने के लिए प्रभावी रणनीतियां अपनाई हैं। SGST और IGST संग्रहण के साथ ही प्राकृतिक गैस, पेट्रोल, डीजल और अन्य मदों से प्राप्त राजस्व ने राज्य के राजस्व प्राप्ति को मजबूत किया है।

यह प्रदर्शन बिहार सरकार की आर्थिक नीतियों और वाणिज्य कर विभाग की प्रभावी कार्यशैली को दर्शाता है। विभाग द्वारा राजस्व संग्रहण में यह निरंतर प्रगति न केवल बिहार को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि राज्य के आर्थिक विकास को गति देने का सशक्त माध्यम भी है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 24 घंटे बंद रहेंगी बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं, स्मार्ट मीटर उपभोक्ता तुरंत करा लें रिचार्ज

    Share Add as a preferred…

    भारत-नेपाल सीमा पर मुहर्रम जुलूस में बवाल, जोगबनी में पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी; सीमा पर भारी पुलिस और SSB तैनात

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *