खान सर के बाद अब BPSC ने गुरु रहमान को भी भेजा लीगल नोटिस, लगाए यह गंभीर आरोप

बिहार लोक सेवा आयोग ने चर्चित खान सर को लीगल नोटिस भेजकर 15 दिनों के भीतर माफी मांगने को कहा है। खान सर के बाद बीपीएससी ने गुरु रहमान को भी लीगल नोटिस जारी किया है और आरोप लगाया है कि उन्होंने खान सर के साथ मिलकर छात्रों को आयोग के खिलाफ भड़काया है।

बीपीएससी ने गुरु रहमान पर आरोप लगा या है कि उन्होंने 70वीं बीपीएसी परीक्षा के दौरान नॉर्मलाइजेशन को लेकर अभ्यर्थियों के बीच भम्र फैलाया है और खान सर के साथ मिलकर बच्चों को आयोग के खिलाफ उकसाने का काम किया है। इससे पहले बीपीएससी ने खान सर को नोटिस भेजकर 15 दिन के भीतर माफी मांगने को कहा है। अगर दोनों माफी नहीं मांगते हैं तो आयोग इनके खिलाफ सख्त एक्शन लेगा।

उधर, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने खान ग्लोबल के पांचों कोचिंग सेंटर को यह नोटिस भेजा गया है। खान सर पर यह आरोप है कि उन्होंने आयोग के अध्यक्ष, सचिव और अन्य अधिकारियों के खिलाफ अपमानजनक गलत शब्दों का प्रयोग किया था। अधिकारियों पर टिप्पणियां की थी। इसी बात को लेकर आयोग ने दिल्ली के मुखर्जी नगर, करोगबाग, पटना के बोरिंग रोड, पटना के मुसल्लहपुर हाट और प्रयागराज वाले कोचिंग सेंटर पर पांच पन्ने का लीगल नोटिस भेजा है।

इससे पहले पटना के गर्दनीबाद में बीपीएससी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर पटना पुलिस गुरु रहमान को नोटिस भेजा था और पेपर लीक से जुड़े सबूत पेश करने को कहा था।

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *