लव मैरिज के 10 दिन बाद दूल्हे ने की सुसाइड, बंद कमरे में मिला शव, मचा हड़कंप

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। शादी के महज 10 दिन के बाद युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक, युवक ने लव मैरिज की थी। युवक का शव घर के बंद कमरे में मिला है।

क्या है पूरा मामला?

युवक की सास का कहना है कि हम लोगों ने दोनों की शादी राजी-खुशी से करा दी थी। युवक दुकान चलाता था। सास का कहना है कि पता नहीं क्यों दामाद ने फांसी लगाकर सुसाइड की। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड की है। फिलहाल, युवक के परिजनों की तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के सीपीपट्टी गांव के रहने वाले शाहिद अंसारी के रूप में हुई है। लड़की की मां के मुताबिक, शाहिद चांदनी चौक के पास नाश्ते की दुकान चलाता था। इस काम में बेटी भी सहयोग करती थी। पता नहीं कि दोनों में क्या विवाद हुआ कि अचानक शाहिद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

करीब डेढ़-दो साल से शाहिद और एक लड़की के बीच बातचीत हो रही थी। इसकी जानकारी के बाद लड़की के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए। हालांकि, लड़के के घर वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। उन्होंने कहा था कि अभी हमें अपने बेटे की शादी नहीं करनी है। इसके बावजूद लड़की की मां ने अपनी बेटी की शादी शाहिद से करा दी।

लड़की की मां के अनुसार, शाहिद शादी के बाद चांदनी चौक इलाके में नाश्ते की दुकान चलाता था। इस काम में उसकी बेटी भी उसकी मदद करती थी। दोनों इलाके में ही एक किराए के मकान में रहते थे। पता नहीं दोनों के बीच क्या हुआ कि दामाद ने गुरुवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

वहीं लड़की की बहन ने बताया कि हम अपनी बहन के घर आए थे। सुबह साढ़े नौ बजे मेरी बहन ने कहा कि शाहिद ने कमरा अंदर से बंद कर लिया है, खोल नहीं रहा है। जब मैंने खिड़की से झांककर देखा तो वो फंदे से लटका हुआ था। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। साथ ही FSL की टीम को घटनास्थल पर बुलाया ताकि सबूत जुटाए जा सकें। घटना की जानकारी मिलने के बाद ब्रह्मपुरा थाना अध्यक्ष सुभाष मुखिया दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने जांच की और उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन मृतक के कमरे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का असली कारण पता चल पाएगा। इस घटना ने चांदनी चौक इलाके में सनसनी फैला दी है। लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि क्या सचमुच युवक ने आत्महत्या की थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर 4 महीनों में 128 एफआईआर दर्ज

    Share Add as a preferred…

    PMCH के पूर्व प्रिंसिपल मामले में नया मोड़, सरकारी अंगरक्षक के बयान ने जांच को दिया नया आधार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *