बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच बारिश का Alert, जानें मौसम का पूरा हाल

बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच मौैसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश की संभावना जताई गई है। राजय में पिछले कुछ दिनों से तेज सर्द पछुआ हवाओं का असर बना हुआ है, वहीं आज यानी शुक्रवार को प्रदेश के 24 जिलों में घने कोहरे छाया रहेगा।

10 जनवरी के बाद ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम ईरान पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आज से 4 दिनों में बक्सर, भोजपुर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद में बारिश के आसार है। इससे दिन और रात दोनों का तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जिससे बिहार में 10 जनवरी के बाद ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। बीते 24 घंटों में बिहार का समस्तीपुर जिला न्यूनतम तापमान 05.1°C के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि पटना समेत बिहार के 30 जिलों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।

बढ़ते शीतलहर में आपदा प्रबंधन विभाग सक्रिय

बता दें कि सूबे में शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को न्यूनतम करने की दिशा में आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह से सक्रिय है। जिला प्रशासन की मदद से विभिन्न जिलों में आवश्यकतानुसार अलाव, कंबल वितरण तथा रात्रि आश्रय की व्यवस्था की जा रही है। बिहार के विभिन्न जिलों में अबतक शीतलहर के दौरान 4600 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। 27,400 लोगों ने रैन बसेरा में आश्रय लिया है तथा जिला प्रशासन के द्वारा 48,000 कंबलों का वितरण किया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 24 घंटे बंद रहेंगी बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं, स्मार्ट मीटर उपभोक्ता तुरंत करा लें रिचार्ज

    Share Add as a preferred…

    भारत-नेपाल सीमा पर मुहर्रम जुलूस में बवाल, जोगबनी में पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी; सीमा पर भारी पुलिस और SSB तैनात

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *