चौथे चरण की शिक्षक बहाली जल्द: शिक्षा मंत्री

पटना। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति का विज्ञापन जल्द निकाला जाएगा। हमारी सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सक्षमता परीक्षा पास कर दो लाख 50 हजार से अधिक नियोजित शिक्षक अब विशिष्ट शिक्षक बन गए हैं। प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को भी बहुत जल्द ही नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। मंत्री बुधवार को जनता दल यू के प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। मालूम हो कि अब-तक बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से तीन चरणों में शिक्षक नियुक्ति की गयी है।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *