बंद घर से महिला का शव बरामद, इलाके में दहशत का माहौल कायम

 

बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन अपराधियों ने अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं दिया हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेतिया से निकलकर सामने आ रहा है। जहां पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। इस घटना के बाद इलाके में तांडव का माहौल कायम हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैनिया गांव में एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। इस घटना के बाद इलाके में तानव का माहौल कायम हो गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि पुलिस के डर से महिला के शव को छिपाकर घरवाले फरार हो गए हैं। 30 वर्षीय विवाहिता की संदिगध अवस्था में मौत हुई है। अब पुलिस महिला की हत्या है या आत्महत्या यह गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है ?

बता दें कि शिकारपुर थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव में एक महिला की मौत संदिग्ध अवस्था मे हुई है। मृतिका की पहचान घुटटू पासवान की पत्नी रितु देवी 30 वर्ष के रूप में की गई है।घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि महिला घरेलू कलह से आत्महत्या कर ली हैं। हालांकि महिला के मौत के बाद परिजन मृतिका के शव को छुपा दिया और घर  से फरार हो गए।

इधर, घटना की सूचना पर दल-बल के साथ पहुंचे शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने मृतिका के शव को अपने कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर शव को बरामद किया गया हैं। हालांकि परिजन घर से फरार थे। फिलहाल मामले में अग्रेतर कारवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    सोनम वांगचुक की NSA के तहत हिरासत रद्द, गृह मंत्रालय के फैसले से जल्द मिल सकती है रिहाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला, दुबई में भी गिरी प्रोजेक्टाइल का मलबा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *