नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी आमने-सामने, इंडिया की बैठक के बाद लड़ाई तेज हुई…

पटना: मुंबई में आयोजित हुई I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी आक्रामक हो गयी है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एकबार फिर “घमंडिया गठबंधन” का नाम लेते हुए तीखा प्रहार किया है।बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि घमंडिया गठबंधन के लोगों ने जो कमेटी बनायी है, उससे स्पष्ट हो गया कि इस देश में परिवार को बचाना है या भ्रष्टाचार को बचाना है।

सम्राट चौधारी ने कहा की 13 लोगों की जो कमिटी बनी है, वह स्पष्ट दिखता है कि चाहे तेजस्वी यादव हो या फिर हेमंत सोरेन हो, इसमें सिर्फ परिवार को बचाने का काम किया जा रहा है या फिर उन्होंने जो भ्रष्टाचार किया है, उसको बचाने का काम किया जा रहा है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि आप तो खुद पलटते रहते ही हैं, अब आप कार्यकर्ताओं से जातीय सर्वे को लेकर आंदोलन करा रहे हैं। अरे! नीतीश बाबू आपको जातीय सर्वे का रिपोर्ट जारी करने से रोका किसने है? ना तो आपको भाजपा ने रोका है और ना सुप्रीम कोर्ट ने। फिर जातीय सर्वे का रिपोर्ट जारी क्यों नहीं करते हैं। नीतीश कुमार का जो चेहरा है वह अति पिछड़ा विरोधी है।

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *