बिहार में तीन दिनों तक घना कोहरा रहेगा, ठिठुराएगी पछुआ

बिहार में बुधवार से अगले तीन दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी है। वहीं पछुआ हवा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। जिस कारण लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड का अहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार सूबे में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहेगा। दिन में धुंध छाए रहने के आसार हैं। फिलहाल दिन में मौसम साफ होने की संभावना नहीं है। तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं।

भागलपुर में पिछले 24 घंटे में दिन का पारा 4.7 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया तो वहीं रात के तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की मामूली कमी दर्ज की गई। कोहरे के कारण भागलपुर आने वाली ट्रेनें आठ घंटे तक के विलंब से पहुंची। सुबह में घना कोहरा रहने से फुहारे की तरह शीत गिर रही थी जिससे रिमझिम बारिश सा अनुभव होता रहा। प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 9.4 डिग्री के साथ छपरा और सबसे गर्म शहर 25 डिग्री के साथ किशनगंज रहा।

भागलपुर में 24 घंटे में 4.7 डिग्री लुढ़का दिन का पारा, शीतलहर जैसे हालात

भागलपुर सहित प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। मंगलवार को ज्यादातर हिस्सों में दिनभर कोहरा और धूंध का प्रभाव रहा। इस कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में 8.6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही पछुआ हवा भी चल रही थी। पूरे प्रदेश में शीतलहर जैसे हालात रहे।

  • Related Posts

    भागलपुर वार्ड 25 को मिली ₹19 लाख की ‘स्मूथ’ सौगात! महापौर और उप महापौर ने किया मंठघाट रोड का उद्घाटन; अब सुगम होगी आवाजाही

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, 22 मार्च को नई दिल्ली में करेंगे बैठक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *